नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा छल-कपट कर कई लोगों से लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने सामूहिक रूप से पुलिस थाना नीमच कैंट में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार,प्रार्थीया फरीन पति मोहम्मद इरफान निवासी बगीचा नंबर 04 से 5 लाख रुपये,शबाना पति शहजाद निवासी शालीमार बाग से 1.20 लाख रुपये,सिमरन निवासी बगीचा नंबर 13 से 10 हजार रुपये, जाहिद निवासी बगीचा नंबर 13 से 10 हजार रुपये, प्रथम निवासी नया बाजार से 1 लाख रुपये, रेहान पिता मुख्तियार अली निवासी नया बाजार से 50 हजार रुपये, जाहिद पिता जाकिर निवासी नया बाजार से 2 लाख रुपये, सन्नी निवासी एकता कॉलोनी से 2 हजार रुपये तथा मोनू निवासी राजीव नगर से 90 हजार रुपये आरोपी महिला द्वारा ठगी कर लिए गए।पीड़ितों का आरोप है कि बगीचा नंबर 05 निवासी नादिरा पति अंकील खां ने झांसा देकर उनसे रकम ली और बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला नीमच से निकलकर निम्बाहेड़ा जाकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ छिपी हुई है, जिससे उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है।पीड़ितों ने यह भी बताया कि लेन-देन की लिखित दस्तावेज स्टाम्प पेपर पर उनके पास मौजूद हैं, साथ ही आरोपी द्वारा दिया गया एक ब्लैंक चेक भी उनके पास है। इसके अलावा रुपये देने का वीडियो साक्ष्य भी पीड़ितों ने पुलिस को उपलब्ध कराया है,शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी महिला पहले भी कई लोगों को इसी तरह झांसा देकर ठगी कर चुकी है और उसका पति व परिवार भी इस कृत्य में शामिल हो सकता है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि रकम उन्होंने कर्ज लेकर या अपनी निजी बचत से दी थी, जिससे अब वे आर्थिक संकट में हैं।पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें धमकी दे रही है कि यदि उससे पैसे मांगे गए तो वह आत्महत्या कर उन्हें झूठे मामले में फंसा देगी।सभी पीड़ितों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी का जल्द पता लगाकर उनके रुपये वापस दिलाए जाएं और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।







