नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा करने के लिए गठित की गई अग्रणी संस्था जिला युवा प्रेस क्लब, नीमच के पत्रकार साथियों की एकता रंग लाई पत्रकार साथी से बदतमीजी करने वाले आरोपियों की नौकरी भी गई और पुलिस प्रकरण भी दर्ज हुआ ।मामले की जानकारी देते हुए जिला युवा प्रेस क्लब, नीमच के अध्यक्ष राकेश मालवीय ने बताया कि हमारे पत्रकार साथी संजय यादव विगत बुधवार 25 मार्च 26 को दशहरा मैदान श्री गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद पेट्रोल भरवाने के लिए फिरोज शाह पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां पर पेट्रोल पंप भरने वाले कर्मचारियों द्वारा पेट्रोल भरवाने वाले उपभोक्ताओं से यह कहा जा रहा था कि पेट्रोल की किल्लत है एक बार में केवल ₹200 का पेट्रोल भर पाएंगे । मामले को मैनेजर से विडियो पर सवाल किया कि केवल ₹200 पेट्रोल भरने का कोई जिला प्रशासन का कोई आदेश आपके पास मौजूद है क्या ।
पश्चात पत्रकार द्वारा इस संदर्भ में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर एन दिवाकर से बात की गई और मैनेजर से बात करवाई गई उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर महोदय का ऐसा कोई आदेश नहीं है जिसको गाड़ी में जितना पेट्रोल भरवाना है भर सकते हैं ।
मामले में खबरें चलने के बाद 26 मार्च गुरुवार को दोपहर 12: 33 पर पत्रकार संजय यादव को पहले 9109345968 से फिर 9131681852 से फोन आया जिस पर सामने वाले ने पेट्रोल पंप से फोन करना बताते हुए गाली गलौज करते हुए धमकी दी ।
विषय को लेकर पत्रकार साथियों ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक और कैंट पुलिस को कार्रवाई के लिए आवेदन सौंपा था, मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर के आदेश पर जिला आपूर्ति विभाग के नोटिस पर फिरोजशाह पेट्रोल पंप प्रबंधन ने पंप पर काम करने वाले दो कर्मचारियों को नौकरी से निष्कासित कर दिया, वहीं नीमच कैंट पुलिस ने धमकी देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
मामले में जिला युवा प्रेस क्लब, नीमच के पदाधिकारीयो ने अपनी ओर से आपूर्ति विभाग को मानवता के नाते संदेश जारी किया कि किसी को नौकरी से निष्कासित करवाना हमारा उद्देश्य नहीं था इसीलिए कर्मचारियों को पुनः नौकरी पर रखा जाना उचित होगा।
संजय यादव ने संपूर्ण मामले में जिला युवा प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश मालवीय, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष हरीश अहीर, अविनाश जाजपुरा, कैलाश मालवीय, अब्दुल अली ईरानी, आनंद अहिरवार, प्रवीण गोस्वामी, गोपाल मेहरा, हेमंत मेहरा, अरुण यादव, रामेश्वर नागदा, हिमांशु राजोरा, मुकेश शर्मा, आशीष बंग, महेश नागदा, धीरज नायक, विनोद गुर्जर, विनोद गोठवाल, बबलू किलोरिया, भावेश मारू, सोनू सांवलिया, मनीष सोनी, आकाश श्रीवास्तव, भरत कनेरिया, पंकज मेनारिया, महेंद्र उपाध्याय, अजय चौधरी, इमरान खान, अफजल कुरैशी, मोइन शेख सहित सभी पत्रकार साथी व विहिप के विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला का आभार प्रकट किया ।
जिला युवा प्रेस क्लब नीमच की एकता लाई रंग, पत्रकार से बद्तमीजी करने वालो की नौकरी भी गई, प्रकरण भी दर्ज हुआ*







