Ads Slider

जेल में बंद एनडीपीएस आरोपी की अस्पताल में मौत,परिजनों की मौजूदगी में होगा पीएम

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।कनावटी जेल में बंद एनडीपीएस मामले के एक विचाराधीन कैदी की बुधवार सुबह तबियत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह (60 वर्ष), पिता बलकार सिंह, निवासी बाबाजीर चीखा, थाना घुला, जिला कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह एनडीपीएस प्रकरण में आरोपी था और न्यायिक अभिरक्षा के तहत कनावटी जेल में निरुद्ध था। बुधवार तड़के अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन को जैसे ही इसकी सूचना मिली,तुरंत सक्रियता दिखाते हुए कैदी को जेल प्रहरी मनोज मालवीय के साथ जेल वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में सुरक्षित रखवाया गया है।सागर मंथन जेल प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई हैऔर उनके नीमच पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।इधर,पुलिस और जेल प्रशासन ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article