Ads Slider

जनविरोधी नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। जिले में बढ़ती जनसमस्याओं और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में आम जनता, किसानों और मजदूर वर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
जिला कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बिजली बिलों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने और जिले में आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही सहकारी समितियों में किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत प्रदान करने और हाल ही में जिले में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की बात भी प्रमुख रूप से रखी गई।ज्ञापन में मनासा क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाइ खिमला प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मृतक मजदूरों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।कांग्रेस जिला अद्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन और किसान वर्ग परेशान है,जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की मांग की, ताकि आमजन को राहत मिल सके।ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा सांभर, बृजेश मित्तल, गजेंद्र यादव, मुकेश कालरा, पूर्व पार्षद हारून रशीद, योगेश प्रजापति,मोनू लोक्स सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article