Ads Slider

बहन की गुमशुदगी व जेवर-नकदी ले जाने के मामले में कार्रवाई की मांग

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।जिले के सरवानिया क्षेत्र में एक युवती की गुमशुदगी एवं घर से जेवरात और नकदी ले जाने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने सोमवार को नीमच पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के बैनर तले एसपी के प्रतिनिधि को दिया गया, जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।ज्ञापन में पीड़ित शाहरूख मोहम्मद एवं तालीम हुसैन, निवासी सदर दरवाजा सरवानिया ने बताया कि उनकी बहन हिना बी का विवाह जून 2026 में तय था। 26 मार्च 2026 को वह घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार,वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं लगभग 4 लाख 60 हजार रुपये नगद अपने साथ ले गई है। परिवार ने आशंका जताई है कि चित्तौड़गढ़ निवासी एक युवक तुषार शर्मा द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है।परिजनों ने बताया कि इस संबंध में 27 मार्च 2026 को सरवानिया पुलिस चौकी पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिवार में चिंता और असंतोष का माहौल है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि संबंधित व्यक्तियों से उचित पूछताछ की जाए तो युवती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि युवती की शीघ्र तलाश कर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया जाए तथा मामले में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, घर से ले जाए गए जेवरात एवं नकदी की बरामदगी भी सुनिश्चित की जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान परिवार के सदस्य एवं समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की अपील की है।

Share This Article