Ads Slider

अठाना में निकला 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा, स्नेक कैचर ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र के गाव अठाना में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीएम राइज स्कूल के सामने एक बाड़े में करीब 6 फीट लंबा जहरीला ब्लैक कोबरा दिखाई दिया। सांप के अचानक नजर आने से आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत स्नेक कैचर को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही स्नेक कैचर गजराज सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कोबरा काफी फुर्तीला और आक्रामक होने के कारण उसे पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन गजराज सिंह ने पूरी सावधानी और अनुभव के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।रेस्क्यू के बाद ब्लैक कोबरा को मानव बस्ती से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। गजराज सिंह चौहान ने बताया कि अठाना और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी कई बार ब्लैक कोबरा निकल चुके हैं, जिन्हें हर बार सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया है।उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि घर या आसपास कहीं सांप या अन्य जंगली जीव दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने की कोशिश करें। तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें। उन्होंने यह भी बताया कि सांप तभी हमला करता है जब उसे छेड़ा जाता है, इसलिए ऐसे जीवों से दूरी बनाए रखना ही सबसे सुरक्षित उपाय है।

Share This Article