Ads Slider

बस स्टैंड क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का उत्पात, राहगीरों व वाहनों पर फेंके पत्थर,पुलिस पहुची मोके पर

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। रविवार को कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रायवेट बस स्टैंड इलाके में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने अचानक उत्पात मचाते हुए राहगीरों और वाहनों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। घटना प्राइवेट बस स्टैंड के मुख्य मार्ग की है, जहां महिला के इस व्यवहार से कुछ समय के लिए लोगों में दहशत फैल गई ओर लोग इधर उधर भागते नजर आए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला पिछले कुछ दिनों से बस स्टैंड से लेकर फव्वारा चौक क्षेत्र तक घूमती हुई दिखाई दे रही थी।सागर मंथन रविवार को अचानक उसने आक्रामक रूप धारण कर लिया और सड़क से गुजर रहे लोगों पर पत्थर फेंकने लगी। इस दौरान उसने सड़क से गुजर रहे कुछ वाहनों को भी निशाना बनाया, जिससे वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा।बताया जा रहा है कि महिला ने सड़क पर चल रहे दो बुजुर्गों को भी धक्का मार दिया,जिसके कारण उनमें से एक बुजुर्ग पास से गुजर रही कार के बोनट पर जा गिरा। हालांकि गनीमत रही कि बुजुर्ग को कोई गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद महिला को काबू में किया और उसे वहां से हटाया। इस दौरान महिला ने पुलिस वाहन पर भी पत्थर फेंकने की कोशिश की,लेकिन चालक की सतर्कता के कारण कोई पत्थर वाहन को नहीं लगा और वाहन को तुरंत आगे बढ़ा लिया गया।महिला के पत्थरबाजी के कारण करीब आधे घंटे तक बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीर भयभीत नजर आए।सागर मंथन स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों शहर में मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो अलग-अलग चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमते नजर आते हैं।

Share This Article