Ads Slider

स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति में खेलों का महाकुंभ गुरुवार से 10 बजे भव्य शुभारंभ, 11 बजे से होंगे मुकाबले,5 वर्ष के मासूम बच्चे से लेकर 85 वर्ष तक के बुजुर्ग दिखाएंगे अपने जोहर

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।स्व. श्री कश्मीरीलाल जी अरोरा की स्मृति में खेले जा रहे खेलों के महाकुंभ के अंतर्गत शतरंज के इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 5 वर्ष के मासूम बालक से लेकर 85 वर्ष तक के बुजुर्ग भी हिस्सा ले रहे हैं और इस प्रतियोगिता को ऐतिहासिक ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।जहां नीमच के 5 वर्षीय मासूम साहेब सिंह गोत्रा इस टूर्नामेंट में दावेदारी कर रहे हैं वहीं झांसी उत्तर प्रदेश के 85 वर्षीय बुजुर्ग आरके गुप्ता इसमें हिस्सा ले रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयरत्न गर्ग व ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सोनी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10:00 बजे प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गणमान्यजनों की उपस्थिति में किया जाएगा। श्री गर्ग व श्री सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में 300 प्रतिभावान व श्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ(फीडे) के निर्देशन में होने वाले इस टूर्नामेंट के प्रति खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। नीमच के इतिहास में यह पहला ऐसा आयोजन होगा जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। नीमच की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हो रहा है। गौरतलब है फीडे की रेटिंग प्राप्त करना हर शतरंज खिलाड़ी का एक सपना है। समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा ने बताया कि इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के सभी प्रयास किया जा रहे हैं। खिलाड़ियों को अच्छी से अच्छी सुविधा मिले अच्छे से अच्छे वातावरण में वे अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें ऐसी सारी व्यवस्थाएं जुटा गई है।

*ये रहेंगे उपस्थित*

श्री गर्ग व श्री सोनी ने बताया कि गुरुवार को होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरमीत सिंह अरोरा चेयरमैन एमपी चेस एसोसिएशन एडहॉक कमेटी, सज्जन सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष, अनिरुद्ध माधव मारू विधायक मनासा, आरवी गोयल, सुरेंद्र सेठी, राकेश सोन,दीपक खाताबिया,वंदना खंडेलवाल भाजपा जिलाध्यक्ष,तरुण बाहेती कांग्रेस जिलाध्यक्ष, उमराव सिंह गुर्जर पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष, कैलाश धानुका उद्योगपति।

Share This Article