Ads Slider

स्वर्गीय कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहुँचे फिल्म “सागवान” के हीरो हिमांशु सिंह राजावत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Mahendra Upadhyay
4 Min Read

नीमच।महेंद्र उपाध्याय।स्वर्गीय कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान बुधवार को प्रतियोगिता स्थल लायंस डेन में खेल और सिनेमा का अनोखा संगम देखने को मिला। आयोजन समिति के प्रमुख अशोक अरोरा के साथ सागवान फिल्म के मुख्य अभिनेता हिमांशु सिंह राजावत तथा राजस्थान सीआईडी क्राइम ब्रांच में पदस्थ अधिकारी विशेष रूप से नीमच पहुँचे,जहाँ उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

स्वर्गीय कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान बुधवार को आयोजन स्थल लायंस डेन में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के बीच खास उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट में सागवान फिल्म के मुख्य अभिनेता हिमांशु सिंह राजावत की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। आयोजन समिति के प्रमुख अशोक अरोरा एवं समिति सदस्यों ने पुष्पमालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया।सागर मंथन इस अवसर पर हिमांशु सिंह राजावत ने बैडमिंटन खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और खेल भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।साथ ही उन्होंने मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए अपनी आगामी फिल्म “सागवान” के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हिमांशु ने बताया कि वे वर्तमान में राजस्थान सीआईडी क्राइम ब्रांच में सेवाएं दे रहे हैं और फिल्म में भी उन्होंने एक सशक्त भूमिका निभाई है।उन्होंने बताया कि फिल्म “सागवान” आगामी 16 जनवरी 2026 को पूरे हिंदुस्तान सहित विभिन्न राज्यों के सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। यह फिल्म राजस्थान में लगभग तीन दशक बाद पूरी तरह वहीं शूट की गई पहली बड़ी फिल्म है।निर्माता द्वारा इस फिल्म के माध्यम से राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक परिवेश और वहां के लोगों को प्रमोट करने का प्रयास किया गया है।फिल्म की कहानी वर्ष 2019 की एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें अंधविश्वास और टोना-टोटके के चलते एक मासूम बालिका की जान चली जाती है। इसके बाद पुलिस जांच की प्रक्रिया शुरू होती है और समाज में फैले अंधविश्वास के खतरनाक परिणाम सामने आते हैं। इसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस फिल्म का निर्माण किया गया है। सागर मंथन फिल्म की शूटिंग अधिकांशतः वास्तविक लोकेशनों पर की गई है, जिसमें पुलिस व वन विभाग के कार्यालय, गेस्ट हाउस तथा सागवान के घने जंगल शामिल हैं। सागर मंथन फिल्म की शुरुआत एक नन्ही बच्ची के अपहरण, उसकी दुल्हन के जोड़े में लाश मिलने और सिर कुचले जाने की घटना से होती है, जिसके बाद पुलिस जांच आगे बढ़ती है। यह फिल्म लगभग 150 स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।फिल्म में कहीं भी अश्लील दृश्य या गाली-गलौज नहीं है। कलाकारों में सैया शिंदे, मिलन गुना, गुलशन पांडे, एहसान खान, रश्मि मिश्रा सहित कई जाने-माने नाम शामिल हैं। इसके अलावा वन विभाग और पुलिस विभाग के वास्तविक अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण सांवरिया एंटरटेनमेंट के चार सदस्यों द्वारा किया गया है।इस तरह स्वर्गीय कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट खेल के साथ-साथ सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म “सागवान” के प्रचार का भी साक्षी बना।

Share This Article