Ads Slider

सामलाती कुएं से पानी लेने पर विवाद मामले में पीड़ितों ने कलेक्टर और एसपी से की निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग

Mahendra Upadhyay
3 Min Read

नीमच। महेंद्र उपाध्याय।ग्राम लोलपुरा (नवलपुरा) में सामलाती कुएं से पानी लेने के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए ओर 4 अन्य चोटिल हुए, घायल पक्ष ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक नीमच को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार और पटवारी पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं हमले में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग भी की है।पीड़ित कन्हैयालाल पिता भंवरलाल ब्राम्हण निवासी लोलपुरा (नवलपुरा) द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनकी कृषि भूमि सर्वे नंबर 215 और 40 से जुड़ी सिंचाई सामलाती कुएं से की जाती है। इसी कुएं के पानी के उपयोग को लेकर उनके सगे भाई लक्ष्मीनारायण व अन्य परिवारजनों से पूर्व से विवाद चल रहा है, जिसकी निगरानी अपर कलेक्टर के समक्ष प्रचलित है। कन्हैयालाल का आरोप है कि तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल और मौजा पटवारी महेन्द्रसिंह सिसोदिया ने आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर मामले में वैधानिक कार्रवाई नहीं की और दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाकर उन्हें न्याय से वंचित किया।प्रार्थी ने बताया कि 12 नवंबर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे आरोपीगण कैलाश, घनश्याम, कमलेश, दिनेश, बंशीलाल, सुशीला और संगीता सभी निवासी लोलपुरा ने मिलकर खेत पर पहुंचकर गाली-गलौच की और सिंचाई की पाइपलाइन पत्थरों से तोड़ दी, साथ ही पानी की मोटर को कुएं में फेंक दिया। जब उन्होंने और उनके परिजनों ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी कैलाश ने लकड़ी से प्रार्थी के पिता कन्हैयालाल पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और तीन टांके लगे। वहीं कमलेश ने लोहे की सरिया से प्रार्थी राधेश्याम पर वार किया, जिससे उनके हाथ में चोट आई।घटना के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में घायल कन्हैयालाल उपचाररत हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर प्राणघातक हमले की धाराओं में मामला दर्ज करने, सामलाती कुओं पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था करवाने और भविष्य में ऐसी घटना दोहराए जाने से रोकने की मांग की है।वहीं, कलेक्टर को दिए आवेदन में पीड़ितों ने तहसीलदार और पटवारी पर मिलीभगत कर निष्पक्ष कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article