Ads Slider

देश सेवा के नाम पर ‘सिम्पैथी’ बटोर रहा जवान का परिवार, झूठी शिकायतों से क्षेत्र में तनाव; पुलिस कार्रवाई पर भी उठा रहा सवाल,दूसरे पक्ष ने भी हकीकत की बया

Mahendra Upadhyay
6 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।पुरानी नगर पालिका क्षेत्र स्थित बंगला नंबर 60, वार्ड क्रमांक 33 नीमच में रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान के परिवार और आसपास के रहवासियों के बीच चल रहा विवाद अब गहराता जा रहा है। रहवासियों ने देश सेवा के नाम पर ‘सिम्पैथी’ बटोरने और झूठी शिकायतें दर्ज कर दबाव बनाने का आरोप जवान के परिवार पर लगाया है। वहीं दूसरी ओर जवान की पत्नी ने भी पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया है।

*क्षेत्र के रहवासियों ने दी सामूहिक शिकायत*

बंगला नंबर 60 के समस्त रहवासियों ने 24 अक्टूबर 2025 को जिला पुलिस अधीक्षक नीमच को सामूहिक आवेदन पत्र देकर शिकायत की है कि सदाबहार सिंह पिता बसंत कुमार, उनकी पत्नी आराधना उर्फ मंजू, पुत्री अनामिका, पुत्र शौर्य उर्फ बिट्टू और श्रिया — झगड़ालू प्रवृत्ति के लोग हैं, जो आए दिन क्षेत्रवासियों से विवाद करते हैं और झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकियां देते हैं।शिकायत में उल्लेख है कि सदाबहार सिंह एवं आराधना उर्फ मंजू पर थाना नीमच केंट और अजाक थाना में एक से अधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा कई शिकायतें जांच में लंबित हैं।रहवासियों का आरोप है कि दीपावली की रात 20 अक्टूबर को उक्त परिवार ने ओमप्रकाश कंडारा, पत्नी ज्योति और पुत्र गर्वित से विवाद कर जातिसूचक गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।आवेदन में यह भी कहा गया है कि इन लोगों के कारण क्षेत्र की शांति भंग होने की स्थिति है, क्योंकि बंगला नंबर 60 में विभिन्न धर्मों के लोग साथ रहते हैं और सभी इनके व्यवहार से परेशान हैं।
*ज्योति कंडारा ने भी लगाए गंभीर आरोप*

उसी दिन, 24 अक्टूबर 2025 को ही ज्योति पति ओमप्रकाश कंडारा निवासी बंगला नंबर 60 ने भी जिला पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने आरोप लगाया कि सदाबहार सिंह (सीआरपीएफ जवान) और उनकी पत्नी आराधना उर्फ मंजू लगातार उनके परिवार से विवाद करते हैं जातिसूचक गालियां देते हैं और न्यायालय में चल रहे प्रकरण में राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।ज्योति कंडारा के अनुसार, पहले भी दिनांक 12 जनवरी 2024 को इसी परिवार के खिलाफ अजाक थाना नीमच में अपराध क्रमांक 0001/2024 दर्ज कराया गया था, जो वर्तमान में विशेष न्यायालय अजा/अजजा अधिनियम, नीमच में प्रचलित है।उन्होंने बताया कि दीपावली की रात 20 अक्टूबर 2025 को उक्त परिवार ने फिर से विवाद कर उनके साथ मारपीट और धमकी दी। इस संबंध में थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 0517/2025 दर्ज कराया गया, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट को मूल घटनाक्रम से विपरीत दर्ज कर लिया और दूसरी ओर जवान के परिवार की शिकायत पर उनके ही विरुद्ध झूठा प्रकरण बना दिया।

*रहवासियों ने भी लगाया आरोप*

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सीआरपीएफ जवान का परिवार देश सेवा के नाम पर सहानुभूति (सिम्पैथी) बटोरते हुए हर बार पुलिस और प्रशासन को गुमराह करता है।
रहवासियों के अनुसार, दीपावली के दिन जब मोहल्ले के लोगों ने परिवार को पटाखे संभालकर फोड़ने की बात कही, तो मंजू बाई ने जलती फुलझड़ी ज्योति कंडारा पर फेंक दी, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विवाद के दौरान मंजू बाई और परिवार के सदस्यों ने लाठी और लात-घूंसों से मारपीट भी की।घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवान का परिवार कंडारा परिवार से झगड़ते और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है।

*पुलिस की कार्रवाई पर सवाल*
पुलिस ने मंजू बाई की शिकायत पर कंडारा परिवार के सदस्यों पर धारा 170(बीएस), 126(2), 135(3) बीएनएस 2023 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए शांति बनाए रखने की हिदायत दी थी।
हालांकि, रहवासियों का कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई एकतरफा और अधूरी है, क्योंकि वास्तविक रूप से पीड़ित कंडारा परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है।उन्होंने मांग की है कि जवान के परिवार के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में क्षेत्र में कोई गंभीर घटना न घटे।
*प्रशासन से न्याय की मांग*
रहवासियों व कंडारा परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि देश सेवा के नाम पर झूठी सहानुभूति बटोरने और गुमराह करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके।
स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा है कि बंगला नंबर 60 में रहने वाले लोग अब लगातार तनाव और भय के माहौल में हैं, और यदि समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाया तो शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Share This Article