Ads Slider

रोटरी क्लब नीमच कैंट व कंचन क्लिनिक द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क परामर्श शिविर सम्पन्न

Mahendra Upadhyay
3 Min Read

नीमच।महेंद्र उपाध्याय। रोटरी क्लब नीमच कैंट और कंचन क्लिनिक नीमच द्वारा रेडक्लिफ लैब के सहयोग से शहर की टीचर कॉलोनी स्थित कंचन क्लिनिक पर दो दिवसीय संपूर्ण शारीरिक जांच एवं निशुल्क परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।वही शिविर को लेकर कुछ सदस्यों का विरिधा भास देखने को मिला परंतु वे खुल कर सामने नही आए।दो दिवसीय यह शिविर 13 और 14 सितंबर(शनिवार-रविवार) को प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 9400 रुपये की जांचें मात्र 1500 रुपये के नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध करवाई गईं। लगभग 150 मरीजों ने पंजीयन कर अपनी जांच करवाई। शिविर की विशेषता यह रही कि रिपोर्ट आने के उपरांत पंजीकृत मरीजों को आगे का पूरा उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।शिविर के संदर्भ में रोटरी क्लब नीमच कैंट के अध्यक्ष आशीष दरक ने बताया कि क्लब और कंचन क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में भारत की विश्वसनीय रेडक्लिफ लैब के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाजसेवा के लिए समर्पित रहा है और सभी सदस्य मिलजुलकर कार्य करते हैं। दरक ने स्पष्ट किया कि क्लब के भीतर किसी भी प्रकार का विरोधाभास नहीं है।हालांकि बड़े आयोजनों में विचारों का अलग-अलग होना स्वाभाविक है, परंतु संगठन की एकजुटता और सेवा भावना सर्वोपरि रहती है।
शिविर के संबंध में चिकित्सक डॉ. गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी कि पंजीकृत मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, संपूर्ण शारीरिक जांच, मुख की जांच एवं एक्स-रे जैसी सुविधाएं दी गईं। रेडक्लिफ लैब में भेजी गई रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आगे का उपचार भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर से डेढ़ सौ से अधिक नागरिकों ने लाभ प्राप्त किया और स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ी।

वहीं जब पूर्व शिविर संयोजक गोपाल गर्ग से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे पूर्व शिविर संयोजक रहे है अब वे रोटरी क्लब के सदस्य नहीं हैं,इसलिए शिविर को लेकर विरिधाभास ओर वर्तमान शिविर से संबंधित कोई जानकारी मुझे नही है।

शिविर के दौरान अध्यक्ष आशीष दरक, सचिन विशाल जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार, शिविर संयोजक भरत अहीर, कविश छाबड़ा, प्रदीप ओसवाल, मयंक जायसवाल, अनिल दरक, कांतिलाल भंसाली, प्रमोद मालू, अनिल महेश्वरी, अमित झवर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भाव से शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।
दो दिवसीय इस शिविर को नागरिकों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने की अपेक्षा जताई।

Share This Article