Ads Slider

जमीन विवाद में युवक के अपहरण का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहा

Mahendra Upadhyay
3 Min Read

नीमच।महेंद्र उपाध्याय।ग्राम पलासिया, तहसील मनासा में जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। प्रार्थी प्रभु पिता मेघाजी गुर्जर ने अपने पुत्र छितर गुर्जर के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक नीमच को आवेदन प्रस्तुत किया है। परिजनों का आरोप है कि 5 लोगों ने द्वेषवश पुत्र को अगवा कर लिया और लगातार धमकियां भी दे रहे हैं।प्रार्थी ने अपने आवेदन में बताया कि ग्राम पलासिया में स्थित शासकीय भूमि पर वर्षों से उनके पुत्र छितर व दामाद बलदेव का कब्जा है। इसी जमीन पर विपक्षीगण जबरन कब्जा करना चाहते थे। मामला नायब तहसीलदार और पुलिस तक भी पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों का अवैध कब्जा हटाया गया। लेकिन इसके बावजूद विपक्षीगण ने पुनः कब्जे का प्रयास किया।आवेदन के अनुसार, 9 जुलाई 2025 को विपक्षीगण ने छितर का रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पुलिस चौकी कंजाड़ पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 7 अगस्त की शाम को छितर अपनी भैंसें जंगल में चराने गया था। भैंसें तो घर लौट आईं, लेकिन छितर वापस नहीं आया। अगले दिन उसकी गुमशुदगी पुलिस चौकी कंजाड़ में दर्ज कराई गई, बावजूद इसके आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।प्रार्थी का कहना है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विपक्षीगण ने ही उनके पुत्र का अपहरण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि “तेरा छोरा गायब कर दिया, अगर जमीन पर गया तो तुझे भी मार देंगे।”इस मामले में परिजनों ने पाँच लोगो,पाचू गुर्जर पिता आनंदीलाल गुर्जर,लगनाथ पिता आनंदीलाल गुर्जर,जीवराज पिता रुघनाथ गुर्जर,गोमा पिता सोजी गुर्जर,बाबु पिता अमृतराम गुर्जर सभी निवासी ग्राम पलासिया, तह. मनासा पर आरोप लागए है।पुत्र की बरामदगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पिता, पत्नी, बच्चे, भाईजनों सहित परिजन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।परिजनों का कहना है कि यदि शीघ्र ही उनके पुत्र को बरामद नहीं किया गया और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share This Article