नीमच।महेंद्र उपाध्यय।जावद थाना क्षेत्र के ग्राम अठाना में बीती रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहे नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अनिल पिता कालू गामड़ (25 वर्ष) और उसकी पत्नी पानू बाई (21 वर्ष) मूल रूप से ग्राम देवला, ब्लॉक बजाना, जिला रतलाम के रहने वाले थे। दंपति मजदूरी करने के लिए ग्राम अठाना आए हुए थे और हनुमान मंदिर के पास अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। बीती रात अनिल, उसकी पत्नी पानू बाई और उनके साढ़ू ज्योति बरवाल ने साथ मिलकर भोजन किया और फिर सो गए।सुबह जब ज्योति की नींद खुली तो उसने देखा कि अनिल और उसकी पत्नी पानू बाई मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। यह देख वह घबरा गया और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।सागर मंथन सूचना मिलते ही जावद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा बनाकर दोनों शवों को जावद अस्पताल भिजवाया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय नीमच लाया गया, जहां परिजनों की मौजूदगी में शव परीक्षण की प्रक्रिया की गई। सागर मंथन परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।मृतकों के परिजन ज्योति बरवाल ने बताया कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी का कार्य कर रहे थे और उनके जीवन में किसी प्रकार का आपसी विवाद नहीं था। परिजनों के अनुसार, दोनों के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।दंपति का विवाह मात्र आठ माह पूर्व हुआ था। उनकी अचानक हुई मौत ने परिजनों सहित पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।







