नीमच।महेंद्र उपाध्याय। मालवा-मेवाड़ में धार्मिक आस्था के केंद्र मंडफिया धाम स्थित सांवलिया सेठ के दरबार में मत्था टेकने नीमच से हजारों पदयात्रियों का जत्था आज 4 फरवरी मंगलवार को रवाना हुआ। इस विशाल निः शुल्क पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया, यात्रा देश में खुशहाली, अमन चैन और जिले की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निकाली गई है।
राजस्थान के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सांवरिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए इस पद यात्रा में हजारों भक्त शामिल हो रहे हैं। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त ग्रामीण अंचल के भक्तों में भी अपार उत्साह यहां देखा जा रहा है।श्री सांवलिया मित्र मण्डल नीमच ओर अविनाश ग्रुप के अरुल अशोक अरोरा मित्र मंडल द्वारा पैदल यात्रा का आयोजन नीमच जिला मुख्यालय से किया गया है शहर के गुरूद्वारा चौराहे से निकलने वाली इस पदयात्रा की शुरुवात अविनाश ग्रुप के अरुल अशोक अरोरा द्वरा भगवान श्री कृष्ण की आरती से की गई।जिसके बाद भक्त पैदल यात्रा को रवाना हुए मार्ग में जगह जगह विभिन्न सामाजिक संगठन और संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य पैदल यात्रा का स्वागत किया गया साथ ही कई संस्थाओं द्वारा जलपान और स्वल्पाहार की व्यवस्था भी यात्रियों के लिए की गई।नीमच जिला मुख्यालय से निकली पदयात्रा में सुसज्जित रथ शामिल है, जिसमें भगवान श्री सांवलिया सेठ की भव्य झांकी सजाई गई है। साथ ही पदयात्रा में डीजे, ढोल, नगाड़े भी शामिल है। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई हाईवे पहुंची जिसका रात्रि विश्राम निम्बाहेड़ा में रहेगा जिसके बाद अगले दिन यात्रा मंडफिया धाम के लिए रवाना होगी।जहा मंडफिया सावरिया सेठ के दरबार मे भक्त मत्था टेकेंगे।