नीमच। महेंद्र उपाध्याय। शहर की बरसों पुरानी समस्या स्थाई और अस्थाई बाजार का विवाद आज सोमवार को हुई बैठक के दौरान समाप्त हो गया है जिला प्रशासन ने अस्थाई व्यापारीयो और स्थाई व्यापारियों के बीच समन्वय बिठाकर विवाद को समाप्त करते हुए अस्थाई बाजार को दशहरा मैदान में लगाने का निर्णय लिया है। जिसमें अस्थाई व्यवसायियों ने भी अपनी सहमति दी है 4 से 5 घंटे चली इस बैठक में एसडीम ममता खेड़ा,तहसील दार संजय मालवीय,नपा सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ,केंट टीआई पुष्पा चौहान,सहित मीडिया व अन्य लोगो की समझाइश पर नियम व शर्तों के आधार पर अलग-अलग हुई बैठकों मैं स्थाई और अस्थाई व्यापारियों ने अपने-अपने पक्ष रखें और दोनों की समस्याओं का निराकरण निकलते हुए शहर के दशहरा मैदान में अस्थाई बाजार उत्सव मेले के रूप में बाजार लगाने का निर्णय लिया गया है।अस्थाई बाजार को लेकर दशहरा मैदान में जिला प्रशासन व नगर पालिका की ओर से 10 बाय 10 के प्लांट के अतिरिक्त आवश्यकता व नियम अनुसार भूखंड आवंटित करते हुए लाइट पानी पार्किंग व सुरक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त शहर के टैगोर मार्ग पर किसी भी प्रकार का चलित ठेला या अस्थाई व्यापार करने की अनुमति किसी को भी नही रहेगी।ऐसा करते पाए जाने पर प्रसाशन द्वरा सम्बधित के खिलाफ कार्यावाही की जाएगी।
इस मामले में स्थाई दुकानदारों ने बताया कि विगत लंबे समय से टैगोर मार्ग पर त्यौहार अस्थाई बाजार को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होती रही है त्योहारी बाजार को लेकर स्थाई दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होता था जिसको लेकर आज जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में समन्वय स्थापित हुआ है और दशहरा मैदान में अस्थाई बाजार लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन वह व्यापारियों के इस निर्णय से समस्या का स्थाई निराकरण निकाला है
इस मामले में अस्थाई दुकानदारों ने बताया कि आज प्रशासन के साथ बैठक हुई है जिसमें सर्व सहमति से दशहरा मैदान में अस्थाई बाजार लगाए जाने का निर्णय लिया गया है अस्थाई व्यापारियों को प्रसाशन व नपा द्वरा सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन ने अस्थाई दुकानदारों की समस्याओं को भी सुना है और उसके निराकरण का भी आश्वासन दिया है।
एसडीम ममता खेड़े ने बताया कि अस्थाई और स्थाई बाजार को लेकर एक चार दिनों से मामला चल रहा है आज उसमें सकारात्मक निर्णय दोनों व्यापारियों की सहमति से लिया गया है और त्योहार सीजन का बाजार दशहरा मैदान में उत्सव मेले के रूप में लगाए जाने को लेकर निर्णय लिया गया है जिला प्रशासन व नगर पालिका द्वारा दशहरा मैदान में व्यापारियों को आवश्यकता अनुसार भूखंड काटकर दिए जा रहे हैं इसके अतिरिक्त पानी और बिजली की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की जा रही है और पार्किंग व्यवस्था भी यहां पर रहेगी। टैगोर मार्ग पर लंबे समय से खड़े वहानो व अतिक्रमण को हटाकर बेहतर पार्किंग व्यवस्था की योजना भी बनाई जा रही है ताकि त्योहारों के समय यातायात व्यवस्था भी बनी रहे ।