Ad image

78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर चंद्रा ने किया झंडा वंदन,परेड की ली सलामी,पुलिस बेंड ने दी आकर्षक प्रस्तुति

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। 78 वे स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा ने पहले क्रमांक 2 मैदान परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। तत्पश्चात कलेक्टर ने झंडा वंदन किया ओर परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया जो करीब 20 से 25 मिनट चला,इसके बाद मप्र गान,हर्ष फायर,राष्ट्रीय गान के बाद परेड की सलामी ली गई।इस दौरान पुलिस बेंड ने देश भक्ति गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी,स्वतंत्रता दिवस की परेड में पुलिस बैंड सहित 14 प्लाटूल सीआरपीएफ,विशेष सशस्त्र बल,जिला पुलिस बल,जिला महिला पुलिस बल,नगर सेना बल, वन विभाग,सिनीयर एन.सी.सी,जूनियर एन.सी.सी.दल सी.एम. राईज स्कूल,उत्कृष्ट विद्यालय स्काउट दल, रेडकास दल शा.उ.मा.वि.क्रमांक 2,स्काउट गाईड दल सी.एम.राईज स्कूल, रेडक्रास दल शा.कन्या उ.मा.वि.नीमच सीटी,शौर्य दल नीमच,सीआरपीएफ / म.प्र.पुलिस बैण्ड के प्लाटून शामिल थे। परेड सलामी के बाद कलेक्टर ने प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात भूतपूर्व सैनिकों व स्वतंत्रता सेनाइयो का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया।कार्यक्रम स्थल परिसर में विभिन्न विद्यालयों हेमंत मुख बधिर विद्यालय,महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच सिटी,पीएम श्री विद्यालय बघाना,कार्मल कान्वेंट स्कूल ओर ज्ञानोदय विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई,अंत मे कलेक्टर द्वारा विभिन्न शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों के बेहतर कार्य और प्रदर्शन को लेकर पुरस्कृत किया गया।

Share This Article
Leave a comment