समाजसेवी अशोक अरोड़ा गोलीकांड मामले में कुख्यात तस्कर मास्टरमाइंड बाबू सिंधी के ठिकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,फार्म हाउस किया ध्वस्त

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। बीती 4 फरवरी को लायन्स पार्क के समीप समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस विभाग और जिला प्रशासन लगातार एक्शन मोड़ में दिखाई दे रहा है।पुलिस ने गोलीकांड के मास्टर माइंड बाबू सिंधी उर्फ जयकुमार सबनानी को चीताखेड़ा के जंगलों से गिरफतार किया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर 12 फरवरी तक उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया।वहीं गोलीकांड की इसी घटना से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट शनिवार को सामने आया है जहा सुबह से पुलिस और प्रशासनिक अमला ग्राम चोथखेड़ा स्थित बाबू सिंधी के फार्म हाउस पहुंचा।यहां प्रशासन द्वरा बाबू सिंधी के अवैध फाॅर्म हाउस पर बुल्डोजर चला कर उसे ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने गंभीरता बरतते हुए मामले में तत्काल एक्शन में लिया और आज यह बड़ी कार्यवाही बाबू सिंधी की अवैध संपत्ति पर की गई। फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है,और कार्यवाही लगातार जारी है।बताया जा रहा है कि यह फॉर्म हाउस अवैध गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था जहा से आपराधिक गतिविधिया संचालित की जाती थी।और इसी फ़ार्म हाउस पर शाही पार्टीया भी होती थी,जानकारी में यह भी सामने आया है बीते कल उज्जैन रेंज आईजी संतोष कुमार सिंह नीमच पहुचे थे जिनके निर्देश पर एसपी नीमच अमितकुमार तोलानी के निर्देशन में यह बड़ी कार्यवाही की गई है।

Leave a comment