नीमच।महेंद्र उपाध्याय। प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें इस घटना से जुड़े मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड आरोपी कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी उर्फ़ जयकुमार सबनानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश कर 5 दिन का डिमांड मांगा है जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे नीमच जिला चिकित्सालय मेडिकल के लिए लाया गया है। जहां मेडिकल के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है बताया जा रहा है कि भगाने के दौरान उसके पांव में गंभीर चोट लगी है।उक्त घटना के संदर्भ में एसपी अमित कुमार तोलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 4 फरवरी को शहर के लायंस पार्क चौराहे के समीप समाज सेवी अशोक अरोड़ा पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी जिसमें एक आरोपी बाबू फकीर की मौके पर मौत हो गई वहीं अन्य तीन आरोपी फरार हो गए थे इस घटना में मौके पर मिले मोबाइल की कॉल डिटेल में सभी अपराधी बाबू सिंधी से संपर्क में थे।यह भी पता चला था कि बाबू सिंधी मध्य प्रदेश से राजस्थान के रास्ते फरार हो रहा है जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है भागने के दौरान उसके पांव में गंभीर चोट भी लगी है इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान अकरम,ओर अकील के रूप में हुई है। और एक अन्य की तलाश की जा रही है। हमारे द्वारा सभी अपराधियों को पकड़ने हेतु टीमों का गठन किया गया है जो अपराधियों की तलाश में रवाना हो चुकी है जल्द ही घटना से जुड़े सभी आरोपी गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।








**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.