नीमच।महेंद्र उपाध्याय। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लायंस पार्क के समीप शाम 4:30 बजे के लगभग अज्ञात बदमाशों ने समाज सेवी अशोक अरोरा पर फायर करदिया इस घटना में समाज सेवी अशोक अरोरा को मामूली चोट आई है वही एक घयल हो गया जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है जानकारी में यह भी सामने आया है कि फायरिंग करने वाले दो बदमाश थे जिनमें से एक मौका पाकर फरार हो गया वही एक कि मोके पर मौत हो गई है। फायरिंग की सूचना पर एसपी अमित कुमार तोलानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, वहीं घटना के बाद जैसे ही घटना की जानकारी शहर में आग तरफ फैली तो जिला अस्पताल में समाज सेवी अशोक अरोड़ा के हाल-चाल पूछने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में एकत्रित हो गई। घटना के संदर्भ में एसपी अमित कुमार तोलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक तौर में जानकारी सामने आई है कि दो गुटों में आपस में फायरिंग की घटना हुई है यह फायरिंग अज्ञात बदमाशों द्वारा समाजसेवी व व्यवसायी अशोक अरोरा पर की गई है, इस घटना में फायरिंग करने वाले आरोपों में से एक की मौत हुई है जिसकी पहचान की जा रही है वही समाज सेवी अशोक अरोड़ा मामूली घायल हुवे है और उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। जिसको नीमच जिला अस्पताल भर्ती किया गया है जिसका उपचार चल रहा है घटना को लेकर मौका मुआयना भी किया गया है घटनास्थल पर बंदूक और कुछ गोलियां भी बरामद की गई है, इस घटना को लेकर तीन टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना में समाज सेवी अशोक अरोड़ा मामूली घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।