नीमच।महेंद्र उपाध्याय।इनदिनों नीमच जिला कमांडेट होमगार्ड युवराजसिंह चौहान की तानाशाही पूर्वक कार्यप्रणाली ओर 20 साल से एक ही स्थान पर जमे सैनिक काफी चर्चा का विषय बने हुवे है। एक के बाद एक सैनिक ने अब अपनी चुप्पी तोड़ना शुरू कर दी है।आलम यह है कि जिला कमांडेट को हिटलरशाही बताते हुए इनके कारनामो की पोल जनता के बीच लाई जा रही है। बिते दिनो हुई शिकायतो के माध्यम से यह तो स्पष्ट हो गया है कि जिला कमांडेट युवराजसिंह चौहान एक भ्रष्ट किस्म के अधिकारी है और इनके कारनामे पूर्व में उज्जैन जिले में भी काफी चर्चित रह चुके है जिसके कारण उज्जैन से सस्पेंड रहकर अब नीमच में जिला कमांडेट पद पर पदस्थ रहकर अपने अजीज 20 सालो से नीमच होमगार्ड कार्यलय में पदस्थ सैनिक की सहायता से सेनिको से अवैध वसूली सहित अन्य सभी प्रकार के कार्य रसुखदारी से कराए जा रहे है। बता दे कि कमांडेट अपने पद का दुरूपयोग तो कर ही रहे है साथ ही अनुशासन हिनता भी सभी हदे पर कर दी गई है।जिला कमांडेंड अनुकम्पा नियुक्ति में भर्ती महीला सैनिको के साथ भी अभ्रदता पूर्वक व्यवहार करने से पीछे नही हट रहे है।जिला कामन्डेंड द्वरा महिला सेनिको से ड्यूटी की बजाए घरेलू कार्य और कपड़े तक धुलवाए जा रहे है।बिते दिनो प्लुटोन कंमाडर पुष्पा पंवार ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर मामले का पटापेक्ष किया है। साथ ही जिला कंमाडेट पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।बता से बिते कुछ दिनो से जिला कंमाडेंट युवराजसिंह द्वारा सैनिको के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार और अश्लिल गालियां देने,अवैध वसूली करने व ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया था जिसकी शिकायत सैनिक द्वरा एसपी से लेकर भोपाल तक की गई है।जिसमे सैनिक द्वरा कार्यवाही नही होने की दशा में आत्महत्या करने तक कि बात कही है इस घटना क्रम के बाद एक और नयां मामला उजागर हुआ है कि जिला कमांडेट अपनी वर्दी तक महिला सैनिको से धुलवाते है और शराब कबाब की व्यवस्था के लिए अन्य सैनिको पर दबाव बनाते है। जो सैनिक इन्हे मुंह मांगी रिश्वत ओर सेवापानी नही देता उनका तबादला या नौकरी खां जाने की धमकी तक दी जा रही है। जिसका ताजा उदाहरण ये है कि कनावटी स्थित लाईटिंग और टेंट के खर्चा भी जिला कमांडेट ने सैनिको से वसूला था। बाद में दिपोत्वस पर्व पर घर की लाईट डेकोरेशन करवाने में भी एक सैनिक पर दबाव बनाया गया। जिला कमांडेट के इन कारनामो से तंग आकर सैनिको ने हल्लाबोल कार्यवही की है।कई सैनिक हिटलरशाही कंमाडेट की खिलाफत में उतर आए है। नित—नए खुलासे कर प्रशासन सहित शासन तक शिकायत पहुचाई जा रही है।ऐसे में शासन — प्रशासन को चाहिए की तानाशाही बताए जा रहे है जिला कमांडेट युवराजसिंह पर उज्जैन की तर्ज पर कार्रवाई की जाना चाहिए।क्योंकि ये नीमच में शराब के नशे में रहकर अपनी ड्यूटी निभाते है और सैनिको पर तानाशाही जताते हुए अवैध वसूली के कारनामो को भी अंजाम देते है।वही नीमच होमगार्ड आफिस पर 20 वर्षो से तैनात सैनिक जिसकी ड्यटी भी आज तक केवल दफ्तर के सिवाय कहि नही लगती उसके कारणों का भी पता लगाया जाना चाहिए की यह जय ओर वीरू की जोड़ी कैसे अपने कारनामो को अंजाम दे रही है।







