नीमच।महेंद्र उपाध्याय। नीमच में होमगार्ड अधिकारी द्वारा होमगार्ड कर्मचारियों को परेशान व प्रताड़ित करने का एक मामला सामने आया है जिसमें होमगार्ड अधिकारी द्वारा होमगार्ड के कर्मचारियों से शरबती गेंहू से लेकर शराब और विभिन्न वस्तुओं पर भरपूर खर्च की मांग भी की जा रही है।यही नही ड्यूटी लगाने के नाम पर भी अधिकारी कर्मचारियों से राशि वसूलते हैं ओर गाली गलौच भी करते है। परंतु अधिकारी द्वारा कर्मचारी के नमक का हक भी अदा नहीं किया जा रहा है।वर्तमान में मप्र के साथ नीमच में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ है जिसमें शासकीय अधिकारी कर्मचारी पुलिस विभाग एवं होमगार्ड की महती भूमिका रही है कुछ समय से होमगार्ड अधिकारियों की कार्यशैली के चलते होमगार्ड सैनिकों का मनोबल गिर रहा है।
होमगार्ड अधिकारी द्वारा मनमाने फैसलों को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। नाम नही दर्शाने की शर्त पर होमगार्ड सैनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी सैनिकों ने आचार संहिता में मुस्तैदी से ड्यूटी पर रहते हुए अपना कर्तव्य पालन किया है। बावजूद उसके अधिकारी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि अधिकारी को पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया जा रहा है हर आवश्यक कार्य में सहयोग दिया जा रहा है उसके बावजूद भी अधिकारी कर्मचारियों को प्रताड़ित करने में लगे हुवे है।सैनिक ने बताया कि दीपावली पर होमगार्ड अधिकारी द्वारा हजारों रुपए सैनिक से खर्च करवाए गए जिसमें डेकोरेशन पटाखे मिठाई के नाम पर भारी धनराशि सैनिक की खर्च करवाई गई। यहां तक की कई क्विंटल गेहूं भी मंगवा लिए गए। उसके बावजूद भी गाली गलौज और अभद्र व्यवहार सैनिकों के प्रति जारी है।होमगार्ड अधिकारी द्वरा पद का दुरुपयोग किया जा रहा है।ओर अपनी ड्यूटी पर ही मदमस्त नजर आते है अगर वरिष्ठ अधिकारी आकस्मिक निरीक्षण करें तो वस्तु स्थिति स्पष्ट हो सकती है।इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी में भी भेदभाव किया जा रहा है भेंट पूजा करने वाले कर्मचारियों का नाम राजस्थान जाने वाली टीम से काटा जा रहा है और बीमार मेडिकल पर चल रहे कर्मचारियों को भेजा जा रहा है।इस मामले में कर्मचारी द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायत की गई है और अपना विरोध दर्ज कराया जा रहा है।आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग भी सख्त है इस मामले में भी चुनाव आयोग को शिकायत की गई है और अधिकारी की कार्यशैली संपूर्ण जानकारी चुनाव आयोग को प्रेषित की जा रही है। इस मामले में आचार संहिता के अंतर्गत तय है कि चुनाव आयोग भी संज्ञान में ले सकता है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया गया है।कुल मिलाकर नीमच में होमगार्ड अधिकारी की तानाशाही पूर्ण रवैया से होमगार्ड सैनिक में रोष व्याप्त है। जिसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित की गई है। अब देखना यह है कि इस होमगार्ड अधिकारी पर किस प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई होती है।
होमगार्ड आधीकारी की कार्यशैली से प्रताड़ित हो रहे कर्मचारी,कर्मचारी के खर्च पर शरबती से लेकर शराब सहित विभन्न वस्तुओ में अधिकारियों की हो रही मौज,उच्चा अधिकारियों तक पहुचा मामला
1 Comment
1 Comment








**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.