समाज सेवी अशोक अरोरा गोली कांड में इनामी फरार आरोपी लक्की सिंहल पुलिस हिरासत में,न्यायालय में किया पेश 7 दिन का मिला रिमांड

Mahendra Upadhyay

नीमच।महेंद्र उपाध्याय।केंट थाना क्षेत्र में बीते दिनों प्रसिद्ध समाज सेवी अशोक अरोरा पर हुए गोलीकांड मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है।जिसमे लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी अर्पित उर्फ लक्की सिंहल को पुलिस ने धरदबौचा है।आरोपी लक्की सिंहल घटना के बाद से फरार चल रहा था।इस दौरान लक्की सिंहल ने एमपी ओर उत्तराखंड में फरारी काटी, जिसे पुलिस की स्पेशल टीम ने आखिरकार पकड़ ही लिया। हालांकि आरोपी लक्की को पुलिस टीम ने कहां से पकड़ा है, इसका खुलासा अभी तक पुलिस की और से नहीं किया गया है। बता दें कि गोलीकांड में फरार कुल 9 आरोपियों को पुलिस ने घटना दिनांक से महज 16 दिनों के अंदर ही गिरफतार कर लिया था, इसके बाद 10 वां आरोपी लक्की सिंहल गोली कांड के बाद से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था जिसपर पुलिस ने 20 हजार का इनाम भी घोषित किया था।पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल के निर्देशन में स्पेशल पुलिस फोर्स ने आरोपी लक्की सिंहल को गिरफ्तार करलिया है।ज्ञात हो कि बीती 4 फरवरी को शहर के प्रसिद्ध व्यवसाई व समाजसेवी अशोक अरोरा पर लायंस पार्क चौराहे के समीप जानलेवा हमला कर खुले आम गोलियां चलाई गई थी।इसमें गोलीबारी करने वाले शूटरों की संख्या पहले चार ही बताई गई थी लेकिन बादमे यह छः हो गई। धीरे धीरे पुलिस जांच में और भी नामो का खुलासा हुवा, साथ ही कई चौकाने वाले राज भी सामने आए,उक्त गोली कांड में पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें जेल भेजा गया है,वही फरार इनामी आरोपी लक्की सिंहल को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहा से सक्षम न्यायालय ने आरोपी लक्की सिंहल को 3 जून तक 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।जहा पुलिस आरोपी लक्की सिंहल से पूछ ताछ करेगी जिसमे गोली कांड मामले से जुड़े ओर राज से पर्दा उठाने की सम्भावना है।

Leave a comment