Ads Slider

शक्ति नगर में भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव का होगा आयोजन,मालवा मेवाड़ यूपी गुजरात तक के लोग होंगे शामिल,साध्वी श्री गुणरंजना श्रीजी म.सा. ने दी विस्तृत जानकारी

Mahendra Upadhyay
3 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।बघाना स्थित शक्ति नगर में आगामी प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान मालवा मेवाड़ ज्योति पूज्य साध्वी श्री गुणरंजना श्रीजी म.सा. ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया।साध्वी श्रीजी ने बताया कि यह आयोजन श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ भगवान की पावन नगरी नीमच में भव्यता के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम 24 अप्रैल से प्रारंभ होकर 27 अप्रैल 2026 तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और आयोजनों के साथ सम्पन्न होंगे। उन्होंने बताया को 24 अप्रैल, शुक्रवार को प्रातः काल से ही स्नात्र पूजन, ज्वारा रोपण, माणक स्तंभ स्थापना, क्षेत्रपाल पूजन सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न होंगी। इसके साथ ही दीप स्थापना, अष्ट मंगल एवं नवग्रह पूजन,सागर मंथन चौसठ योगिनी पूजन जैसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या एवं स्वामी वात्सल्य का आयोजन रहेगा।25 अप्रैल, शनिवार को परमात्मा के अठारह अभिषेक के साथ दिन की शुरुआत होगी। इसके बाद भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। सागर मंथन दोपहर एवं सायं काल में स्वामी वात्सल्य तथा रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।26 अप्रैल, रविवार को मुख्य प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें शुभ मुहूर्त में परमात्मा की प्रतिष्ठा संपन्न होगी।इसके साथ ही लघु शांति स्नात्र महापूजन एवं दिनभर विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित होंगी। इस दिन भी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।27 अप्रैल, सोमवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन द्वार उद्घाटन, नवकारसी एवं सतरभेदी पूजा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होंगे।साध्वी श्री गुणरंजना श्रीजी म.सा. ने बताया कि इस महोत्सव में देशभर से श्रद्धालु एवं साधु-साध्वीगण शामिल होंगे।आयोजन को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट एवं समाजजन व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।उक्त आयोजन परम पूज्य गुरुदेव सूर्य सम्राट राष्ट्ररत्न अवंती तीर्थ द्वार गुणीया जी तीर्थ जीर्णोद्धार प्रेरक आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभु सुरीश्वर जी महाराज साहब परम पूज्य गणिवर्य श्री मयंक प्रभ सागर जी महाराज परम पूज्य मुनि श्री विरक्तप्रभ सागर जी महाराज की पवन निश्रा में आयोजित हो रहा है जिसमें पूजनीय आगम ज्योति प्रवर्तित श्री प्रमोद श्री जी मसा की शिष्या एवं पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्री रत्नमाला श्री जी मासा की चरणआश्रित पूज्य बहन डॉक्टर श्री विद्युतप्रभा श्री जी मासा आदि ठाणा का सानिध्य प्राप्त होगा।प्रेस वार्ता के अंत में आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह किया कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

Share This Article