Ads Slider

शादी समारोह में जा रहे परिवार पर कहर: रावतखेड़ा चौराहे पर कार की टक्कर से युवक की मौत,उपचार के दौरान मा ने भी तोड़ा दम,मासूम घायल

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रावतखेड़ा चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।की शाम 3 बजे के लगभग 70 वर्षीय माता ने भी दम तोड़ दिया,प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अड़मालिया निवासी राजेंद्र पिता हजारीलाल नायक (45 वर्ष), उनकी माताजी सोहन बाई (70 वर्ष) और उनकी भांजी परी पिता दिलखुश नायक (लगभग 3-4 वर्ष) मोटरसाइकिल पर सवार होकर रावण रुंडी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।इसी दौरान रावतखेड़ा चौराहे पर सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 13 एएल 0950 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेंद्र नायक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि सोहन बाई और मासूम परी गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान शाम तक माता की भी मोत की जानकारी सामने आई है।जिला अस्पताल में मृतक के पुत्र अर्जुन नायक एवं परिजन शंकर लाल नायक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पूरा परिवार खुशियों के माहौल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
इधर, हादसे के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश जारी है।

Share This Article