गांधीसागर।महावीर सिंह चंद्रावत @ प्रदेश में बीते 8- 10 दिनों से हो रही अनवरत वर्षा के चलते चंबल नदी के बड़े बांध गांधीसागर में पानी की आवक 36 हजार 748 क्यूसेक हो रही है। इसके चलते बांध का एक छोटा स्लेज गेट गुरुवार को दोपहर एक बजे खोला गया।बता दे गांधीसागर बांध में जलस्तर 1308.52 फीट हो गया है। गांधी सागर बांध के इंजीनियर नरेंद्र शर्मा से मिली जानकारी अनुसार अभी गांधी सागर बांध का एक छोटा गेट खोला गया है। उन्होंने बताया है की, प्रदेश भर में हो रही अनवरत वर्षा के चलते वर्तमान में बांध में 36 हजार से अधिक क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। ऐसे में गुरुवार सुबह मानव निर्मित झील गांधी सागर बांध का एक छोटा (स्लूज) गेट खोला गया है जिसके माध्यम से लगभग 19 हजार क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है।साथ ही इस संबंध में कोटा, सवाई माधोपुर और धौलपुर तक प्रशासन अलर्ट हो गया है। क्योंकि देर शाम तक और भी गेट खोले जा सकते है।