Ads Slider

भगवान श्री झूलेलालजी के 1076 वें जन्मोत्सव चेटीचंड के पावन अवसर पर सिंधी समाज ने निकाली भव्य वाहन रैली

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।सिंधी समाज के आराध्य इष्ट वरुण देव भगवान श्री झूलेलालजी के 1076वें जन्मोत्सव (चेटीचंड) के पावन अवसर पर गुरुवार को नीमच शहर में सिंधी समाज द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई। पूज्य सिंधी पंचायत एवं चेटीचंड उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धा, भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।प्रातः श्री भायेश्वर महादेव मंदिर से रैली का शुभारंभ हुआ, जहां भगवान झूलेलाल जी की पूजा-अर्चना के बाद वाहन रैली नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। रैली में सजे-धजे वाहन, झांकियां, धार्मिक ध्वज और भक्ति गीतों की धुन पर झूमते श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने। पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर आयोजन को और भी रंगीन बना दिया।रैली शहर के प्रमुख मार्गों शिक्षक कॉलोनी, हुडको कॉलोनी चौराहा, टीवीएस शो रूम, शिवाजी सर्कल, फव्वारा चौक, टेगोर मार्ग, कमल चौक, सरदार वल्लभभाई पटेल सर्कल, रेलवे स्टेशन, मंडी गेट, चौकन्ना बालाजी, इंजीनियर चौराहा होते हुए बघाना के प्रमुख मार्गों से पुनः जाजू बिल्डिंग,घण्टाघर,नयाबाजार,फवारचोक कामलचोक,गायत्री मंदिर व विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए भगवान झूलेलाल मंदिर पहुची।जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया और समाजजनों का उत्साहवर्धन किया।।रैली का समापन विकास नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर हुआ, जहां मंदिर समिति एवं झूलेलाल बहराणा समिति द्वारा भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान झूलेलालजी की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चेटीचंड सिंधी समाज का प्रमुख पर्व है, जो नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान झूलेलालजी की आराधना कर समाज में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी।

Share This Article