Ads Slider

हनुमान जन्मोत्सव पर 44 वां विशाल भंडारे का हुआ आयोजन,तीन दिवसीय धार्मिक गतिविधियों के साथ हुआ भव्य समापन

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन आज विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। श्री मंशापूर्ण दरबार भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस 44 वें विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल हुए है।आयोजन की शुरुआत 31 मार्च को भव्य श्रृंगार एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुई थी, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। इसके पश्चात 1 अप्रैल से प्रातः 8 बजे अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ, जिसका समापन आज 2 अप्रैल को प्रातः 9 बजे किया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे से विधि-विधान के साथ हवन का आयोजन किया गया।
आयोजन का मुख्य आकर्षण आज दोपहर 12:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलने वाला विशाल भंडारा रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण की। इसके साथ ही मंशापूर्ण बालाजी को छप्पन भोग अर्पित किया गया है, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शाम 7 बजे 108 दीपकों से भव्य महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा,जो श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगा।यह समस्त धार्मिक आयोजन श्री मंशापूर्ण दरबार, जूना सत्यनारायण मंदिर, जयसिंहपुरा रोड, नीमच में आयोजित किया गया है। आयोजन ब्रह्मलीन श्री सीताराम दास जी महाराज की प्रेरणा से तथा उनके शिष्य कन्हैया दास जी महाराज के नेतृत्व में सम्पन्न हो रहा है।आयोजकों के अनुसार पिछले 44 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ की परंपरा निरंतर जारी है। साथ ही प्रत्येक शनिवार को अखंड रामायण पाठ एवं रविवार को कन्या भोज का आयोजन भी नियमित रूप से किया जाता है।

Share This Article