नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा संचालित श्री गौधाम बालाजी मंदिर एवं गौसेवा समिति, नीमच के तत्वावधान में मंगलवार, को धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन, महाआरती और भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ लिया।कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी प्रारंभ हुई। इसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देर रात तक भोजन प्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा।आयोजन स्थल पर धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों ने श्रद्धाभाव से प्रसादी का लाभ लिया।इसके पश्चात शाम को श्री गौधाम बालाजी मंदिर में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की गई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बालाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग तथा जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि श्री गौधाम बालाजी मंदिर एवं गौसेवा समिति द्वारा धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही और देर रात तक भोजन प्रसादी का क्रम चलता रहा।धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना,शस्त्र पूजन और सामूहिक भोजन प्रसादी के अवसर पर एकत्रित होने का अवसर मिला।