[video width="568" height="320" mp4="https://sagarmanthannews.in/wp-content/uploads/2026/04/YouCut_20260418_200317115.mp4"][/video]
नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर की पंचवटी कॉलोनी स्थित श्री बड़े वाले परशुराम धाम में भगवान श्री परशुराम जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। आयोजन श्री बड़े वाले परशुराम धाम समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समाजजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है।

आयोजन के प्रथम दिवस शनिवार को महिलाओं एवं बच्चों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में नृत्य,फैंसी ड्रेस,श्लोक वाचन,भजन-स्तुति, मंत्रोच्चार एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदारप्रदर्शन किया।

उपस्थित दर्शकों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।इस अवसर पर समाज की दो महिला डॉ. शक्ति बाल शर्मा एवं संगीता जोशी का महिला प्रकोष्ठ द्वारा उपरणा और मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शाम को “एक शाम भगवान परशुराम जी के नाम” भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें गायक पंकज तिवारी ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार 19 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जो श्री परशुराम महादेव मंदिर, एलआईसी चौराहा से प्रारंभ होकर बड़े वाले परशुराम धाम तक पहुंचेगी।इसी दिन सुबह 10:30 बजे भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती, धर्मसभा एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
[caption id="attachment_7916" align="alignnone" width="300"]

oplus_0[/caption]