नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। जेएनयू में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को नीमच के 40 नंबर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन कर संबंधित सांसद की गिरफ्तारी और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई गई।प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कांग्रेस पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया। वहीं, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीषा धाकड़ ने संबंधित सांसद की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।इस दौरान पत्रकारों ने सवाल उठाया कि केंद्र और दिल्ली में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन क्यों करना पड़ रहा है। इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।प्रदर्शन में विधायक दिलीप सिंह परिहार,भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीषा धाकड़, हेमलता धाकड़ सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।