नीमच।महेंद्र उपाध्याय। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले मनीष शर्मा को नीमच-मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार), जिला नीमच में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं मनासा विधायक माधव मारू की अनुशंसा पर की गई है।मनीष शर्मा पिछले करीब 12 वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। छात्र राजनीति के बाद वे भारतीय जनता पार्टी संगठन से जुड़कर लगातार सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय रहे। वे पूर्व में युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन भी कर चुके हैं।शर्मा ने छात्र जीवन से लेकर अब तक गांव-गांव पहुंचकर युवाओं एवं समाज के बीच अपनी पहचान बनाई है।