राजस्थान की 199 सीटों पर मतदान,दोपहर तक रही धीमी वोटिंग,3 बजे के बाद आंकड़ों में हुवा सुधार निम्बाहेड़ा में कांटे की टक्कर,
25 Nov 2023
राजनीतिक
निम्बाहेड़ा। महेंद्र उपाध्याय।राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान जारी। बीजेपी और कांग्रेस नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं, राजस्थान में दोपहर तीन बजे तक 55.64 प्रतिशत मतदान हो गया है। राजस्थान के चूरू जिले के बूथ क्र 127 पर जमकर विवाद होने सूचना भी मिल रही है आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने भाजपा पोलिंग एजेंटों के साथ विवाद किया और फिर मारपीट करते हुए कुर्सियां तोड़ डाली। जिसको लेकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।बता दे कि राजस्थान में दोपहर तीन बजे तक 55.64 प्रतिशत मतदान हो गया है। जबकि प्रदेश की राजधानी जयपुर में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक 58.04 % मतदान हुआ।वही चित्तोडगढ जिले की हाईप्रोफाइल सीट निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 294 बूथों पर दोपहर 3 बजे तक कुल 57.11 प्रतिशत मतदान हुआ। कनेरा क्षेत्र में भी वोटिंग प्रतिशत में सुधार हुवा है जहाँ 40 प्रतिशत मतादान पहुँचा है,आपको बता दे की यहाँ कांग्रेस से मंत्री उदयलाल आंजना और भाजपा से पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी चुनावी मैदान में आमने सामने होकर दोनों के बीच सीधी टक्कर है।