कांग्रेस प्रत्याशी एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का सघन जनसम्पर्क जारी, कनेरा घाटा क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीणों का मिल रहा जन समर्थन
18 Nov 2023
राजनीतिक
निम्बाहेड़ा।महेंद्र उपाध्याय।निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना गुरुवार कों निम्बाहेड़ा उपखण्ड के कनेरा घाटा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में जनसम्पर्क किया।आंजना ने घाटा क्षेत्र में जनसम्पर्क कर सभाओ कों सम्बोधित किया। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्धारण करना, किसानों के हितों को प्राथमिकता एवं क्षेत्र की आमजनता के मशाअनुरूप विकास कार्य करवाना है यही कांग्रेस की रीति-नीति है। उक्त विचार निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षैत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने गुरुवार को निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी उपखण्ड क्षैत्र के घाटा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क के दौरान उपस्थित किसानो एवं ग्रामीणो को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने अलग अलग जंगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी आंजना का साफा बंधवाकर पुष्पाहारों से गर्म जोशी के साथ स्वागत-अभिनन्दन किया। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने जनसम्पर्क यात्रा से पूर्व विभिन्न धार्मिक स्थानों में पुजा अर्चना कर यात्रा को प्रारम्भ किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण, युवा साथी, कांग्रेसजन , महिला पुरूष, बालक बालिकाए, ग्रामीणजन उपस्थित थे।