निंबाहेड़ा छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याक्षी उदयलाल आंजना के समर्थन में नगर कांग्रेस ने किया जनसंपर्क का शुभारंभ!*
08 Nov 2023
राजनीतिक
निंबाहेड़ा। महेंद्र उपाध्याय।छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना के समर्थन में नगर कांग्रेस द्वारा जनसंपर्क का शुभारंभ युवा उद्योगपति पूरण आंजना की अगुआई में पेच से किया गया एवं पेच तलाई सहित वार्ड नंबर 41,42 में घर घर जाकर जनसम्पर्क किया !आँजना के साथ नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंसीलाल राईवाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पारख नगर पालिका के पार्षद पूर्व पार्षद महिला पार्षद महिलाएं कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता युवक युवतियों द्वारा घर घर जाकर जनसंपर्क कर उदयलाल आँज ना एवं नगर पालिका द्वारा निंबाहेड़ा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की पुस्तक एवं गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजना का पंपलेट दे दे कर सभी से हाथ जोड़कर 25 नवंबर को हाथ के निशान पर वोट देखकर उदयलाल आंजना को विजय बनाने का अनुरोध अपील की! वार्ड नंबर 41 -42 जनसंपर्क मैं महिला पुरुषों युवाओं का कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है!