सहकारिता मंत्री आंजना की कार्य शैली से प्रभावित होकर ग्राम अरनिया माली के कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की*
08 Nov 2023
राजनीतिक
निम्बाहेड़ा। महेंद्र उपाध्याय।राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की कार्यशैली, क्षेत्र में कराये गये विभिन्न विकास कार्यों एवं कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की उपस्थिति में ग्राम अरनिया माली के पुखराज, ओमप्रकाश, राधेश्याम, अशोक माली, भेरूलाल माली, परसराम माली, सांवरिया एवं केराल माली ने भाजपा पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए एवं कांग्रेस पार्टी के लिये समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान आंजना ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया।