sagar Manthan
📅 Thursday, 16 July 2026
Facebook | Twitter | YouTube
Voice Of Neemuch
  • Home
  • मुख्य खबरें
  • राजनीतिक
  • अपराध
  • Accident
  • धार्मिक
  • Neemuch

कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह ने लिया जनता का आशीर्वाद,जवाहर नगर में नागरिकों ने किया भावभीना स्वागत

27 Oct 2023 Neemuch
कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह ने लिया जनता का आशीर्वाद,जवाहर नगर में नागरिकों ने किया भावभीना स्वागत
  • नीमच। महेंद्र उपाध्याय।विधानसभा नीमच के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने जनसम्पर्क प्रारंभ कर दिया है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में उन्हें जनता अपार स्नेह और आशीर्वाद दे रही है। शुक्रवार प्रातः नीमच के जवाहर नगर में साईं मंदिर से श्री गुर्जर ने जनसम्पर्क प्रारंभ किया। जवाहर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उन्होंने जवाहर नगर विस्तार तक सघन जनसंपर्क कर बुजुर्गों, मातृशक्ति का आशीर्वाद लिया। युवाओं ने श्री गुर्जर का भावभीना स्वागत किया, कई जगह स्वागत स्वरूप गुर्जर को साफे बांधे गये। नगरीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के साथ कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, देवेंद्र परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स, मुकेश कालरा, पार्षद योगेश प्रजापति, हरगोविंद दीवान, अशोक मोदी, विकास शिंदे, मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं वार्डवासी मौजूद रहे। श्री गुर्जर ने दोपहर में गांव अरनिया, तेलनखेड़ी, निपानिया, सेमली चंद्रावत, सेमली चक, मानपुरा आदि गांवों में जनसम्पर्क किया। गांवों में ग्रामीणों ने एक ही नारा बुलंद किया, अबकी बार बदलाव जरूरी है। जिस भी गांव में गुर्जर पहुंचे उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। गांवों में जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह के साथ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, रमेश राजोरा, दिनेश गुर्जर, पप्पूलाल गुर्जर, समरथ कुमावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। *कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर आज इन गांवों में पहुंचेंगे*- नीमच विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर 28 अक्टूबर प्रातः 8.30 बजे पिपलियाबाग, 9 बजे लखमी, 9.30 बजे लांछ, 10 बजे दलावदा, 10.30 बजे भीमाखेड़ी, 10.45 पिपलिया गुर्जर, 11 बजे पावटी, 11.30 बजे सोकड़ी, 12 बजे पिराणा, 12.30 बजे बम्बोरी, 1 बजे बम्बोरा, 2 बजे अरनिया चंदेल, 2.30 बजे महुडिया, 3 बजे धामनिया, 3.30 बजे झांजरवाड़ा, 4 बजे सोनियाना, 4.30 बजे ग्वालदेविया, 5 बजे राबड़िया, 5.30 बजे हरनावदा, 5.45 बजे केरी, 6 बजे कराड़िया महाराज, 6.30 बजे ग्वालतालाब, 7 बजे दलपतपुरा, 7.30 बजे अघोरिया, और 8 बजे बरखेड़ा गुर्जर में जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे।
WhatsApp Facebook Copy Link

Related News

रात्रि के समय अचानक एक तस्वीर बहुत कुछ बयां कर गई, साहब हो तो ऐसे
टैगोर मार्ग पर हुआ हाई वोल्टेज ट्रामा, सड़क पर बिना कपड़ों के युवक ने लगाई दौड़, महिला आगे युवक पीछे-पीछे
मंदसौर मल्हारगढ़ के यहाँ रोड क्रॉस करते हुए हुआ हादसा, टीआई की मौत पत्नी घायल
मालखेडा और होटल संयोग के बिच बायपास पर हुआ एक्सिडेंट, एक व्यक्ति की हुए मौके पर मौत
भाजपा ने जारी की उमीदवारों की पांचवी सूची,नीमच से परिहार तो मनासा से मारू के नाम पर लगी मुहर,देव दर्शन कर लिया आर्शीवाद कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह का माहौल,
कार बाइक की जोरदार भिड़ंत,घटना में पिता पुत्र गंभीर घायल,उपचार जारी,पीड़ितों ने की कार्यवही की मांग
Sagar manthan

हमारे बारे में

Sagar Manthan देश की सभी बड़ी खबरें, ताज़ा अपडेट और निष्पक्ष रिपोर्ट प्रदान करता है।

Quick Links

  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • खेल

Trending Tags

राजनीति खेल मनोरंजन बिज़नेस देश टेक्नोलॉजी

संपर्क

📞 +91 89890 57406

✉️ help@gmail.com

© 2026 Sagar Manthan
Developed by GT Time Software Solution