नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नीमच के तत्वावधान में समाज के पितृ पुरुष महाराजा श्री अजमीढ़ जी की जयंती महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।इसी क्रम में रविवार, 25 अक्टूबर को श्री स्वर्णकार मांगलिक भवन, नीमच से नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में समाजजन उत्साह के साथ शामिल हुए। वाहन रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए अजमीढ़ जी महाराज चौराहे पर पहुंची, जहां महाआरती की गई। इसके पश्चात रैली का समापन हुआ।जयंती महोत्सव के अंतर्गत रविवार दोपहर 3 बजे से आनंद मेला एवं म्यूजिकल नाइट का आयोजन भी किया गया, जिसमें समाजजनों ने सहभागिता की।तीन दिवसीय जयंती महोत्सव के सभी आयोजन श्री स्वर्णकार समाज समिति नीमच एवं श्री स्वर्णकार समाज नवयुवक मंडल नीमच के तत्वावधान में किए जा रहे हैं। महोत्सव के माध्यम से समाजजन महाराजा श्री अजमीढ़ जी को नमन कर धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दे रहे हैं।