नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट ने सीमेंट उद्योग में अपनी पहचान को मजबूत बनाने और ग्राहकों व व्यावसायिक सहयोगियों तक कंपनी की जानकारी पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया है। कंपनी की डिजिटल उपस्थिति को विस्तार देने वाली इस पहल के माध्यम से अब कंपनी के विजन, उत्पादों, गुणवत्ता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता की जानकारी उपलब्ध होगी।कंपनी के प्रबंध निदेशक आर.एस. जोशी ने बताया कि मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सगराना में एकीकृत सीमेंट संयंत्र का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। लगभग 3,500 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित हो रहा यह प्रोजेक्ट प्रदेश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति में योगदान देने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है।

*मार्च 2027 में उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी*

कंपनी के अनुसार, सगराना स्थित एकीकृत सीमेंट संयंत्र के निर्माण एवं विकास से जुड़ी गतिविधियां आगामी परिचालन चरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। कंपनी मार्च 2027 में अपने उत्पादों के लॉन्च की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।

**ग्राहकों और व्यावसायिक सहयोगियों से बेहतर संवाद**

प्रबंध निदेशक आर.एस. जोशी ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ कंपनी की डिजिटल पहचान को सुदृढ़ करने के साथ ही ग्राहकों, व्यावसायिक सहयोगियों और अन्य हितधारकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कंपनी आधुनिक तकनीक, उत्कृष्ट गुणवत्ता और सतत विकास के माध्यम से सीमेंट उद्योग में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट की आधिकारिक वेबसाइट *www.goldcrestcement.com* पर कंपनी से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।