नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए वार्ड क्रमांक 35 स्थित कृष्णा नगर विस्तार में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य कराया गया है। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से हुए इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर रविवार, 18 अक्टूबर को नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद आलोक सोनी के साथ कृष्णा नगर विस्तार पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानीं और विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।क्षेत्र में पहुंचने पर रहवासियों ने नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और पार्षद आलोक सोनी का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। साथ ही सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य की सौगात मिलने पर नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया।नपाध्यक्ष चोपड़ा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग और पार्षद आलोक सोनी की पहल पर कृष्णा नगर विस्तार में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य कराया गया है। इसके तहत 150 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण किया गया है, वहीं 150 मीटर लंबी नाली भी बनाई गई है।उन्होंने कहा कि सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या से राहत मिलेगी। नाली निर्माण से जल निकासी बेहतर होने के साथ क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।इस अवसर पर कृष्णा नगर विस्तार के मनीष गर्ग, राकेश खंडेलवाल, रवि सोनी, सुनील काबरा, सेवक रोजवानी, अर्पित एरन, जितेंद्र लालवानी, बाबूलाल राठौड़, सुरेश चंद्र सैनी, संगीता काबरा, अर्पिता सोनी, मधु भसीन और रमेश काबरा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।