नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के समर्थन में रविवार, 11 अक्टूबर को नीमच में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) सहित विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। शहर के 40 चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की और उनके पोस्टर जलाए।DYFI के जिला संयोजक नितेश यादव ने बताया कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई नेताओं और नागरिकों को हिरासत में लिया। यादव ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया।उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान सीपीएम, ऑल इंडिया किसान सभा, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), सीटू और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था। उनके अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान कई प्रमुख नेताओं को भी हिरासत में लिया गया।नीमच में आयोजित प्रदर्शन में DYFI, सीपीएम, सीटू और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सहित विभिन्न नारों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग उठाई गई।नितेश यादव ने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक अधिकारों और सार्वभौमिक मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान सुनील शर्मा, कमल सोलंकी, वसीम खान, फैजान राइन, रमेश चंद्र गरासिया, आकाश कुमार, यश यादव, नैतिक यादव, देवेंद्र सोलंकी, प्रियंका कविश्वर, उमाकांत सोलंकी, साहिल खान, सलीम कुरैशी, रफीक रंगरेज, प्रोफेसर निरंजन गुप्ता राही, किशोर जवेरिया और शैलेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।