नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।बघाना थाना क्षेत्र में पन्नालाल मोटर गैरेज के समीप रहने वाली 35 वर्षीय गिरजा बाई पति राकेश दमानी की शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उन्हें नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार, गिरजा बाई बच्चेदानी के कैंसर से पीड़ित थीं और उनका उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा था। शनिवार दोपहर अचानक पेट में दर्द उठने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहीं,अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार महिला को मृत अवस्था में लाया गया था।घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव का परीक्षण करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। महिला की मौत के कारणों को लेकर नियमानुसार जांच की जा रही है।