नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नैवड़ में शनिवार दोपहर खेत पर काम करते समय एक बुजुर्ग के सीने में अचानक दर्द उठा। परिजन उन्हें तत्काल नीमच जिला चिकित्सालय लेकर रवाना हुए,लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजू पिता प्रभुलाल खाती (50), निवासी ग्राम नैवड़ के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर वह अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठा। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। शव का परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।