नीमच। महेंद्र उपाध्याय। नीमच जिला कुरैश बिरादरी द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया। सम्मेलन में कुरैश बिरादरी के साथ खान सहित मुस्लिम समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, नवविवाहित जोड़ों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़ों का निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद समाजजनों और परिजनों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सामूहिक रूप से विवाह का अवसर उपलब्ध कराना, विवाह समारोह में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करना तथा समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और एकजुटता को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम के दौरान समाजजनों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। समाज के पदाधिकारियों एवं आयोजकों ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।