नीमच। महेंद्र उपाध्याय। शहर के मालखेड़ा-सिंगोली रोड पर पीजी कॉलेज के आगे मारू वेयरहाउस (मारू मिल) के पास स्थित श्री नाकोड़ा इंटीरियो फर्नीचर फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।मौके से सामने आई तस्वीरों में फैक्ट्री की विशाल शेडनुमा इमारत के पिछले और बाहरी हिस्से में आग की लपटें उठती दिखाई दी, फैक्ट्री में लकड़ी, प्लाईवुड, फोम, केमिकल सहित फर्नीचर निर्माण में इस्तेमाल होने वाली ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फेल गई।आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए जा रहा है वहीं सूचना मिलने पर दमकल विभाग और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुची,पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुचे है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। हादसे में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा।