नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। सड़क निर्माण के दौरान भगवान देवनारायण के बोर्ड को हटाए जाने को लेकर देवभक्तों एवं गुर्जर समाज में उपजे आक्रोश के बाद गुरुवार को कैंट थाने पर दोनों पक्षों की बैठक हुई। कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया।बैठक में सड़क ठेकेदार ने बोर्ड हटाने को लेकर देवभक्तों एवं समाज से सामूहिक रूप से माफी मांगी। साथ ही धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए दीपावली पर्व तक भगवान देवनारायण का सर्किल बनाने और प्रतिमा स्थापित करने पर सहमति बनी।
थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य स्थापित कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया। सहमति बनने के बाद गुर्जर समाज एवं देवभक्तों ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया।बैठक में ओबीसी संभाग अध्यक्ष देवा गुर्जर, अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना प्रदेश महासचिव शिवम गुर्जर, देवसेना जिला अध्यक्ष डॉ. शिवनारायण गुर्जर, शिवा गुर्जर भोजपुरा, दिनेश गुर्जर,उदय गुर्जर डूंगलावदा,सड़क ठेकेदार के प्रतिनिधि जगदीश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।