नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। ग्राम दीपूखेड़ी के ग्रामीणों ने गांव के शमशान परिसर में किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्टर के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मामले में जांच कर शमशान परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम दीपूखेड़ी में सर्वे नंबर 158 पर शमशान परिसर स्थित है, जिसका उपयोग ग्रामवासी अंतिम संस्कार के लिए करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा श्मशान परिसर की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। इसके अलावा शमशान परिसर के आसपास बांध का पानी भरा होने के कारण अंतिम संस्कार के दौरान भी ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने कहा कि शमशान परिसर में अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही हैं,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मौके की जांच कर शमशान भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने, आवागमन की व्यवस्था सुचारु करने तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से आवेदन पर शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।