नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अंतर्गत अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला सभा की मध्यप्रदेश प्रांतीय इकाई ने नीमच की श्रीमती हर्षिता पौराणिक को जिला महिला सभा, नीमच के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।प्रांतीय महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पुरोहित द्वारा जारी मनोनयन-पत्र के अनुसार श्रीमती हर्षिता पौराणिक को राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी की सहमति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन-पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे महासभा के संविधान एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करेंगी।हर्षिता पौराणिक के मनोनयन पर समाजजनों एवं महिला सभा की पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला सभा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को और गति देगी। साथ ही समाज की महिलाओं को संगठित कर उनके प्रतिभा-विकास और सामाजिक सहभागिता के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।मनोनयन पर हर्षिता पौराणिक ने समाज के वरिष्ठजनों एवं महिला सभा के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित में सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।