नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद ओर जिला प्रसाशन द्वरा गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम शाम 6.30 बजे किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ, जहां 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर परिसर को रोशन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक, सागर मंथन धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी कनावटी, दीनदयाल वाटिका इंदिरा नगर, गोधाम बालाजी, एसटीपी प्लांट सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम के पास तथा फिल्टर प्लांट हिंगोरिया में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सेवा, और जनकल्याण का संदेश दिया गया।कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सागर मंथन को बताया की प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई है। नीमच जिले में इसका भव्य शुभारंभ 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसमें आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने बताया कि आगामी एक माह में सेवा तथा राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें यूथ कॉन्फ्रेंस, इनोवेशन कॉन्फ्रेंस, इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस के साथ ब्लड डोनेशन कैंप और हेल्थ कैंप भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों सहित गांव और तहसील स्तर पर भी नागरिक सुविधा तथा शासन की योजनाओं से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसहभागिता को बढ़ावा देना है।
*17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक गतिविधियां*
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रत्येक वार्ड में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां संकलित की जाएंगी। 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा (कलश यात्रा) निकाली जाएगी। वहीं 2 से 10 अक्टूबर तक पौधारोपण, स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 2 अक्टूबर को सुशासन सेवा संवाद के साथ स्वास्थ्य जांच एवं जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।