नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। संत पं. कमल किशोरजी नागर को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और संत की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर गुरुवार को भक्तों ने नीमच एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि 4 सितंबर 2026 को राजस्थान के झाबुआ जिले के भुराडाबरा स्थित श्री गुरु कृपा शबरी गौशाला में संत पं. कमल किशोरजी नागर की मौजूदगी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रिकालीन सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया था।सागर मंथन इसी दौरान संत को धमकी भरा पत्र मिलने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन के साथ धमकी भरे पत्र की प्रतिलिपि भी सोप गई है जिसमें बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ में से किसी ने पंडित कमल किशोर नागर जी को साल श्रीपाल भेंट करते हुए धमकी भरा पत्र भी दिया है जिसमें उन्हें परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है।भक्तों ने मांग की है कि धमकी भरे पत्र की गंभीरता से जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पं. कमल किशोरजी नागर एवं उनके परिवार की सुरक्षा तत्काल सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।